फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्रदेश में समाप्त हो गया है कानून का राज

प्रदेश में समाप्त हो गया है कानून का राज

Wed, 26 Dec 2018 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश में  समाप्त हो गया है कानून का राज
अखिल भारतीय किसान महासभा एवं प्रगतिशील व्यापार मंडल के तत्वावधान में बढुआगोदाम में फोरलेन भूमि अधिग्रहण के बाद मुआवजा में कटौती के खिलाफ बुधवार को 62वें दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। धरना देने के बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित 11 सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट बी प्रसाद को सौंपा।
विज्ञापन

भाकपा माले के जिला सचिव बसंत कुमार ने कहा कि मोदी योगी सरकार में चौतरफा लूटपाट और अराजकता का माहौल बना हुआ है। किसानों, मजदूरों, बुनकरों और बेरोजगारों में बात कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। योगी मोदी सरकार ने कारपोरेट घरानों को लूट मचाने की खुली छूट दे रखी है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात करने वाली मोदी योगी की सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में बेटियों पर आए दिन हमले और बलात्कार की घटनाएं हो रही है। उत्तर उत्तर प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

अखिलानंद पांडे ने कहा कि मोदी सरकार जनता के मूल सवालों को हल करने के बजाय देश में नफरत फैला रही है। हमें इससे सावधान रहते हुए अपने सवालों पर संघर्ष तेज करना होगा। 2019 के लोकसभा चुनाव में लोगों को मोदी को हटाकर अपना हिसाब चुकता करना होगा। धरना को भाकपा माले के नेता श्रीराम सिंह, किसान महासभा के नेता फतेह बहादुर यादव, शिवमूरत गुप्ता, टेल्हू राम ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed