फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बीएसए ने शैक्षिक गुणवता की जांच की

बीएसए ने शैक्षिक गुणवता की जांच की

Fri, 07 Dec 2018 10:55 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
बीएसए ने शैक्षिक गुणवता की जांच की
मऊ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के कुुर्थीजाफरपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। बीएसए ने बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता की जांच की। इसके बाद नवनिर्मित प्रार्थना स्थल एवं सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता की जांच किया। बच्चों की क्लास लेकर अध्यापकों को शिक्षण विधि का टिप्स दिया। कहा कि श्यामपट्ट और किताब शिक्षा का एक सहायक सामग्री के रूप में प्रयोग करें। शिक्षा के लिए बच्चों को उनके परिवेश से जोड़ें और अध्यापक खुद को बच्चों के मानसिक स्तर पर लाकर शिक्षण दें। प्रत्येक बच्चे को मौका दें तथा उन्हें श्यामपट्ट तक ले आए साथ ही विभिन्न सहगामी क्रियाओं में बच्चों को पारंगत करने पर जोर दिया। निरीक्षण के बाद विद्यालय में नवनिर्मित प्रार्थना स्थल एवं सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों का शैक्षिक एवं शारीरिक विकास के लिए शिक्षकों को बच्चों के साथ परिवेश से जोड़कर शिक्षण कार्य करना चाहिए। प्रत्येक विद्यालय पर बच्चों को एक सांस्कृतिक मंच देना चाहिए। यहां खंड शिक्षा अधिकारी कोपागंज आरपी राम, जिला समन्वयक गजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान अल्ताफ, प्रधानाध्यापक मोहम्मद मुस्तकीम, संग्राम सिंह , रूपेश पांडे, चंद्रापीड मिश्र, अरविंद पांडेय, त्रिपुरारी राय, अजीत पाल श्रीवास्तव, जयशंकर यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed