{"_id":"5bc8c82ebdec22696633540e","slug":"11539885102-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर प्रक्रिया की शिकायत निंदनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर प्रक्रिया की शिकायत निंदनीय
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत सभागार में नगर पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में लगभग एक दर्जन सदस्य मौजूद रहे। सदस्यों ने नगर पंचायत के कुछ सदस्यों द्वारा टेंडर प्रक्रिया पर सवालिया निशान उठाने और डूडा द्वारा किए गए कार्य का दुबारा टेंडर निकाले जाने की शिकायत को भ्रामक और तथ्यहीन बताया और सदस्यों के आचरण की निंदा किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि मुझ पर नाजायज दबाव बनाने के लिए नगर पंचायत के चार- पांच सदस्य झूठा और अनर्गल आरोप लगाते है। कहा कि आये दिन अधिकारियों से झूठी शिकायत करके मुझे बदनाम करने की साजिश की जा रही है।श्री अंसारी ने कहा कि शासन के निर्देश पर सोडियम बिजली बल्बों को बदलकर एलईडी लगाया जा रहा है जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है। बताया कि किसी भी सड़क का न तो दुबारा टेंडर निकला है और न ही कोई गलत भुगतान किया गया है। इस दौरान सभासद अबुजर मदनी, सैफ खान, वीरेंद्र यादव, श्रीमती जैबुनिशा, संगीता देवी, रेणु सिंह, सुफियान अहमद, श्रीमती बानो, बिलकिस अजहरी, राम सिंह पटेल, अजय चौधरी आदि उपस्थित रहे।