फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   उज्जवला योजना के सिलेंडर में रिसाव से लगी आग

उज्जवला योजना के सिलेंडर में रिसाव से लगी आग

Wed, 17 Oct 2018 11:29 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
उज्जवला योजना के सिलेंडर में रिसाव से लगी आग
दोहरीघाट विकास खंड और दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर महुआबारी गांव निवासी गुलाब साहनी के घर में चाय बनाने के दौरान गैैस सिलिंडर में रिसाव के चलते आग लग गई। आगलगी की इस घटना में दो मड़ई जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत से आग पर काबू पाया। अंदर रखा सामा, आभूषण, अनाज कपड़ा और 10 हजार रुपया नगद जलकर राख हो यगा।
विज्ञापन

गांव निवासी गुलाब साहनी पुत्र झप्पकू साहनी को उज्ज्वला गैस योजना के तहत एचपी गैस एजेंसी दोहरीघाट से बुधवार को नि:शुल्क गैस कनेक्शन मिला था। घर पहुंचने पर गुलाब साहनी की छोटी पुत्री सिलिंडर से चुल्हा जोड़कर चाय बनाने लगी। बताया जाता है बच्ची ने जैसे ही गैस ऑन करके लाइटर जलाया, लिकेज के कारण आग लग गई। इसके बाद परिवार के सदस्य घर से फरार हो गए। आग लगने पर गुलाब साहनी के शोर मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे। पीड़ित के अनुसार अप्रैल माह में उसकी पुत्री की शादी होने वाली थी, इसकी तैयारी वह कर रहा था। आग लगने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दिया। लेकिन देर शाम आग बुझने के बाद भी अग्निशमन विभाग का वाहन मौके पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed