{"_id":"5bad27a6867a557ec7518b5e","slug":"11538074534-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हफ्ते से खराब है सरकारी नलकूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हफ्ते से खराब है सरकारी नलकूप
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम पंचवर्षीय योजना में बना धनौली रामपुर का राजकीय नलकूप ग्रुप नंबर चार की हालत एकदम जर्जर हो गया है। नलकूप इतना पुराना हो गया है कि नलकूप से पानी बहुत कम निकलता है। दिन भर में मात्र एक एकड़ की ही इस नलकूप से सिंचाई हो पाती है।
विदित हो कि इस राजकीय नलकूप से धनौली, रामपुर, लोहड़ा ,दोहरीघाट ,बहादुरपुर, बुढ़ावर, श्रुतिधर ,खरकौली ,गोरौली आदि गावों के फसलों की सिचाई होती है। नलकूप से इतना कम पानी निकलता है कि चौबीस घंटे में मात्र एक एकड़ खेत की ही सिंचाई हो पाती है। विगत तीन हफ्ते से बारिश न होने से धान के खेतों में दरारें पड़ गई है।क्षेत्र की हजारों एकड़ गांव की धान की फसलें पानी के अभाव में सूख रही हैं।ऐसे में एक मात्र सहारा राजकीय नलकूप ही है वह भी जवाब दे गया है। इस समय धान की फसल में फूल आ गये हैं, उन्हें पानी की सख्त आवश्यकता है। धनौली रामपुर के किसान रविंदर राय, गिरीश राय, नीरज राय व नगीना राय ने राजकीय नलकूप की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है ताकि नलकूप भरपूर पानी दे सके और धान की फसलों की सिचाई हो सके।