फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सेंध खोलकर लाखों की चोरी

सेंध खोलकर लाखों की चोरी

Thu, 14 Dec 2017 12:41 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
सेंध खोलकर लाखों की चोरी
कोपागंज। थाने के जुम्मनपुरा मुहल्ले में मंगलवार की रात चोरों ने मकान में नकब काटकर लाखों रुपए के गहने और तीन लाख रुपया नकद चुरा ले गए। इसके अलावा क्षेत्र के लैरो दोनवार में घर के बाहर खड़ी बाइक भी चोर चुरा ले गए। गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दे दी है। जबकि पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

क़स्बा के मोहल्ला जुम्मनपुरा निवासी जैनुल्लाह पुत्र स्व.अब्दुल समद के परिवारी जन मंगलवार की रात खाना खाकर सो गए। रात में चोरों ने सामने से नकब काटकर कमरों में प्रवेश किया। कमरे में चावल भरे टिन के बक्से में जमीन खरीदने के लिए रखे तीन लाख नगद रुपये और सोने के जेवर तीन जोड़ी कान के झुमके, एक मांग टीका सहित दो लोख के गहने , बनुकर रखी गई 190 साड़ियां चोर चुरा ले गए। बुधवार की सुबह घरवालों ने नकब कटी देखा तो सन्न रह गए। जब परिजनों ने अपने कमरों की तलाशी ली तो नगदी ,गहनों सहित साड़ियां चोरी की जा चुकी थीं। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष अजय कुमार तिवारी घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित परिवार से जानकारी ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। उधर क्षेत्र्र के ग्राम सभा लैरो दोनवार में अभिराम प्रणव पुत्र रामचंद्र अपनी मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी किए थे। सुबह उठे तो मोटरसाइकिल घर के सामने से गायब थी। उन्होंने तहरीर दिया है। समाचार लिखने तक पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इस वावत सीओ घेेसी अरशद जमाल सिद्दिकी का कहना है कि चोरी के प्रार्थना पत्र के आधार पर मौके की जाँच की जारी है। मुकदमा पंजीकृत कर चोरी की घटना का पर्दाफास किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed