{"_id":"599f13914f1c1b193c8b477b","slug":"11503597457-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागी सपा नेताओं का छह साल के लिए निष्कासन मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागी सपा नेताओं का छह साल के लिए निष्कासन मंजूर
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में बागी बने सपा के चार नेताओं का निष्कासन पार्टी ने भी मंजूर कर लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के स्वीकृत के बाद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बागी चार सपा नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए जाने की हरी झंडी दे दी।
बता दें कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में पार्टी के ही कई नेता विरोधी खेमे की उर्मिला जायसवाल के पक्ष में न सिर्फ वोट किए बल्कि इस चुनाव में अपनी सक्रिय भूमिका का भी निर्वहन किए। चुनाव हारने के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव के पति जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने उसी दिन पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता आयोजित कर सुभाष यदुवंशी, देवनाथ यादव, विद्युत प्रकाश यादव एवं अलिलेश सिंह राठौर को पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की थी। इसके बाद इस मामले को लेकर वह राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दरबार में पहुंचे थे। उनकी स्वीकृत के बाद प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी बागी सपा नेताओं को निष्कासित कर दिया। इस संबंध में जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने बताया कि सभी बागी नेताओं का छह साल के लिए निष्कासन हुआ। पार्टी विरोधी गतिविधियों में जो लोग भी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।