{"_id":"593c30474f1c1b397a8b45c2","slug":"11497116743-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन की खबर
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन पर एक जेसीबी और नौ ट्रैक्टर ट्राली सीज
मऊ (ब्यूरो)। कोपागंज थाना क्षेत्र के जयरामगढ़ में अवैध मिट्टी खनन किये जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक जेसीबी और नौ ट्रैक्टर ट्राली को शुक्रवार रात सीज कर दिया। मालूम हो कि कोपागंज थाना क्षेत्र के जयरामगढ़ में शुक्रवार की रात लगभग दस बजे बड़े पैमाने पर मिट्टी के खनन का कार्य किया जा रहा था। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष संदीप यादव ने खनन में लगी जेसीबी व नौ ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर दिया। पुलिस ने इसकी रिपोर्ट खनन विभाग को भेज दी है। उधर, अवैध मिट्टी के खनन करने की सूचना पर पहुंचे हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक अजय सिंह ने जेसीबी मालिक द्वारा बदसलूकी व जान मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने जेसीबी मालिक एजाज पुत्र मुमताज निवासी चकभादसा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।