फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अतिसंवेदनशील बूथों पर रखें निरंतर नजर: एसडीएम

अतिसंवेदनशील बूथों पर रखें निरंतर नजर: एसडीएम

Mon, 11 Mar 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
अतिसंवेदनशील बूथों पर रखें निरंतर नजर: एसडीएम
मधुबन तहसील सभागार में सोमवार को उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह की अध्यक्षता में लेखपाल तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें चुनाव आयोग की मंशा के अनुरूप चुनाव संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम निरंकार सिंह द्वारा तहसील क्षेत्र के अल्लीपुर स्थित बुथ पर रास्ता की समस्या को देखते हुए बूथ तक पहुंचने के लिए रास्ते का निर्माण कराने का निर्देश दिया। जिससे चुनाव के समय बूथ तक पोलिंग पार्टियों आसानी से पहुंच सके। वहीं उच्च तथा प्राथमिक विद्यालय मधुबन पर बने 9 बूथो में एक बूथ बरामदे में बनाये जाने के प्रस्ताव को नकारते हुए खुद एसडीएम ने मौके का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने ब्लाक संसाधन केंद्र पर बने भवन में मतदान कराने की व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया। साथ ही अन्य पोलिंग बूथों का निरीक्षण करते हुए पेयजल, बिजली, रास्तों के साथ दिव्यांगो को पोलिंग बूथ तक पहुंचने के लिए बनाए गए रैंप आदि का जायजा लिया। एसडीएम ने बताया कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए तहसील क्षेत्र के कुल 436 वूथो पर 19 टीमें लगाई गई है। एसडीएम ने अराजक तत्वो को चिह्नित करते हुए चुनाव प्रक्रिया प्रभावित न हो इसकेे लिए कार्रवाई करने का निर्देश देने के साथ 79 संवेदनशील तथा 59 अतिसंवेदनशील बूथों पर नजर बनाये रखने के लिए निर्देश दिया। बैठक में तहसीलदार रमेश यादव, बीडीओ सुबेदिता सिंह, ईओ मुकेश कुमार, सतेंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश, अशोक सिंह, राजेश यादव, संतोष यादव, श्रवण कुमार, सीमा, सर्वेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed