फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्लास्टर चढ़ाने तक सीमित रह गया हड्डी रोग विभाग

प्लास्टर चढ़ाने तक सीमित रह गया हड्डी रोग विभाग

Sat, 02 Feb 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
प्लास्टर चढ़ाने तक सीमित रह गया हड्डी रोग विभाग
मऊ। जनपद मुख्यालय पर जिला चिकित्सालय के हड्डी रोग विभाग में ऑपरेशन की सुविधा नहीं है, जिसके चलते हर माह लगभग पचास मरीजों को निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराने को मजबूर होना पड़ता है। जिला चिकित्सालय के हड्डी रोग विभाग में हड्डी रोग विशेषज्ञों का कार्य महज प्लास्टर चढ़ाने तक ही सीमित होकर रह गया है, जबकि चिकित्सालय के दो चिकित्सक मेजर ऑपरेशन के लिए आर्थोपैडिक सर्जन के रूप में तैनात हैं। बताया यह जाता है कि सी आर्म्स मशीन को चलाने वाले आपरेटर नहीं हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल में हड्डी रोग विभाग काफी अहम है। इसमें शासन ने तीन डाक्टर तैनात किए हैं। जिसमें दो डाक्टर विशेषज्ञ हैं और एक डाक्टर संविदा पर तैनात हैं। इसी तरह नेत्र विभाग में तीन डाक्टरों को रखा गया है। यही नहीं इसके लिए अलग से ऑपरेशन थियेटर भी है, बावजूद पिछले कई महीने से आपरेशन नहीं हो रहे है। दरअसल, इस मामले में जानकारों का कहना है कि यदि किसी मरीज को ऑपरेशन थियेटर में प्लास्टर चढ़ाने के दौरान बेहोश किया जाता है अथवा उसके किसी अंग को काटना पड़ता है तो उसे मेजर ऑपरेशन की श्रेणी में ही रखा जाता है। जनपद में प्रत्येक माह लगभग 50 लोग दुर्घटनाओं में घायल होकर उपचार की उम्मीद से जिला अस्पताल आते हैं, लेकिन ऑपरेशन की स्थिति न होने पर चिकित्सक उन्हें रेफर कर देते हैं। इन हालातों में मरीजों को शारीरिक वेदना के साथ आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

इनसेट
मशीन के आपरेटर न होने से दिक्कत
मऊ। सीएमएस डॉ. बृजकुमार ने बताया कि जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में सी आर्म्स मशीन है। लेकिन इस मशीन को आपरेट करना वाला ट्रेंड आपरेटर नहीं है। इसके चलते मेजर आपरेशन नहीं हो पा रहा है। इसके नियुक्ति को लेकर शासन को पत्र लिखा जा चुका है। इस मशीन की स्क्रीन पर ऑपरेशन के दौरान हड्डी को जोड़ने के लिए लगाए जाने वाले पिन से लेकर रॉड तक को आसानी से देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed