फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डीआरएम के निर्देश के बाद भी जीआरपी पोस्ट में शुरू नहीं हुआ रेनोवेशन कार्य

डीआरएम के निर्देश के बाद भी जीआरपी पोस्ट में शुरू नहीं हुआ रेनोवेशन कार्य

Tue, 15 Jan 2019 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
डीआरएम के निर्देश के बाद भी जीआरपी पोस्ट में शुरू नहीं हुआ रेनोवेशन कार्य
डीआरएम के निर्देश के बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से जीआरपी पोस्ट का निर्माण स्थानीय जंक्शन पर नहीं कराया गया है। दिसंबर 2018 में निरीक्षण के लिए पहुंचे डीआरएम एसके झा ने प्लेटफार्म 3 पर बने जीआरपी पोस्ट का रेनोवेशन कार्य का आदेश स्थानीय रेलवे अधिकारियों को दिया था। जबकि जीआरपी एसओ द्वारा निर्माण को लेकर कई बार रेलवे अधिकारियों को रिमाइंडर पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

जनवरी में महाप्रबंधक के संभावित निरीक्षण को देखते हुए 5 दिसंबर 2018 में डीआरएम एसके झा और कई अधिकारियों के साथ मऊ जंक्शन का निरीक्षण किया था। इस दौरान प्लेटफार्म 3 पर बने जीआरपी पोस्ट के मुआयना के दौरान जीआरपी एसओ राघवेंद्र मिश्रा और अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा जर्जर भवन और शौचालय में लीकेज की समस्या से अवगत कराया। जिस पर डीआरएम द्वारा मौके पर मौजूद आईओडब्लू पूर्व को रेनोवेशन का कार्य 15 दिन में पूरा कराने का निर्देश दिया था, लेकिन डेढ़ माह का समय बीतने के बाद भी रेनोवेशन कार्य शुरू नहीं किया जा चुका है।
विज्ञापन

इस संबंध में जीआरपी एसओ राघवेंद्र मिश्रा ने बताया कि कई बार रेलवे अधिकारियों को कार्य कराने को लेकर अवगत कराया जा चुका है। इस बाबत आईओडब्लू एमपी पाठक का कहना है केवल शौचालय लीकेज की समस्या जीआरपी पोस्ट में है, जल्द ही इसे दुरस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed