{"_id":"5c211001bdec2256b37e6c0d","slug":"111545670657-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशनों पर भेजे गए फॉग सिग्नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशनों पर भेजे गए फॉग सिग्नल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी का सीजन शुरू होते ही ट्रेनों के परिचालन पर कोहरे का असर दिखाई देने लगा है। जहां ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे विलंब से स्टेशन पहुंच रही है। वहीं कोहरे को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने जंक्शन सहित सभी स्टेशनों पर फॉग सिग्नल भेज दिया है। जिससे घने कोहरे के कारण चालकों को सिग्नल आसानी से दिखाई दे सके और इससे उन्हें असुविधा ना हो।
दिन प्रतिदिन बढ़ रही सर्दी और कुहासे ने ट्रेनों की रफ्तार पर विराम लगाना शुरू कर दिया है। जिसका असर ट्रेनों के परिचालन पर देखने को मिल रहा है। सोमवार को तमसा पैसेंजर, इलाहाबाद डीएमयू पैसेंजर सहित कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से डेढ़ घंटे विलंब से स्टेशन पहुंची। सर्दी और घने कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे मुख्यालय द्वारा मऊ स्टेशन पर पर्याप्त संख्या में फॉग सिग्नलों का भेजा जा चुका है। हालांकि वर्तमान में अभी सघन कोहरे की समस्या से स्थिति बेतहर है, इसलिए इनका प्रयोग स्थानीय रेलवे प्रशासन द्वारा नहीं किया जा रहा है।
उधर, रेलवे द्वारा सर्दी को देखते हुए दूसरे पुराने उपायों पर भी कार्य किया जा रहा है। इसके तहत जगह निर्धारित दूरी पर ट्रैक की गिट्टियों को फैलाकर उसे सफेद रंग से रंगा जा रहा है। इसके पीछे तर्क है कि कोहरे के समय हेड लाइट के प्रकाश में चालक को सफेद रंग दिखाई देगा और उसे संकेत मानकर वे ट्रेनों की गति नियंत्रित कर लेंगे।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर ददन राम ने बताया कि रेलवे मुख्यालय से पर्याप्त संख्या में फॉग सिग्नल आ चुका है। अभी कोहरा न पड़ने से इसका प्रयोग नहीं किया जा रहा है।