{"_id":"5c0aad0cbdec2212cc53a939","slug":"111544203532-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीव के जीवन को सहज बना देती है रामकथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीव के जीवन को सहज बना देती है रामकथा
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
इंदारा (मऊ)। मां सरस्वती सेवा ट्रस्ट के तरफ से कोपागंज विकास खंड के राम जानकी मंदिर मेला मैदान इंदारा में श्रीराम कथा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अयोध्या से आए हुए कथावाचक अवधेश महाराज जी महाराज ने कहा कि हमारे शरीर में गुण और अवगुण दोनों समान रूप से विराजमान हैं, लेकिन सत्संग करने से और प्रभु की शरण में आ जाने से ही हमारे चित्त और मन से अवगुण समाप्त हो जाते हैं। गुण जागृत हो जाते हैं। जगत में रामकथा साक्षात परमात्मा स्वरूप है। यह जगत में मंगल प्रदान करती है, धन प्रदान करती है, धर्म साधती है और परमात्मा के पावन धाम तक पहुंचने में मदद करती है। जीव का जीवन मानस का दर्पण है। यदि जीव इसी विश्वास के साथ रामकथा का श्रवण करे तो निश्चित ही यह उसके लिए फलदायी होगा। कथा जीवन के चित्त को निर्मल बना देती है। अमरता प्रदान करने वाली रामकथा कामधेनु है, यह जीव के जीवन को सहज बना देती है। कहा कि देश की आत्मा बच्चे हैं और संस्कारवान नागरिकों के लिए आप अपने बच्चों को कथा सुनने के लिए प्रेरित करें। कथा को सफल बनाने में अभिषेक सिंह,निरंजन सिंह, राणा प्रताप यादव, विजय बहादुर सिंह, रवि गुप्ता, उदयभान सिंह, रामप्रताप यादव, अंकुर सिंह, बज्जु, प्रवीण वर्मा आदि उपस्थित रहे।