फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अब चीफ फार्मासिस्ट, फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी का पाएंगे वेतन

अब चीफ फार्मासिस्ट, फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी का पाएंगे वेतन

Wed, 05 Dec 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
अब चीफ फार्मासिस्ट, फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी का पाएंगे वेतन
मऊ। प्रदेश सरकार द्वारा गत नवंबर माह में चीफ फार्मासिस्ट और सीनियर फार्मासिस्ट को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा देने की मांग पूरी करते हुए उनके वेतन में बढ़ोत्तरी का आदेश जारी किया है। बुधवार को इसको लेकर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट ने बैठक कर शासन की इस आदेश पर हर्ष व्यक्त करते हुए सीएमओ को आदेश की मूल कॉपी के साथ ज्ञापन सौंपा। जिसमें शासन के निर्देशानुसार वेतन बढ़ोत्तरी व पदोन्नति अनुपालन कराने की मांग की।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में डिप्लोमा फार्मेसिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमरनाथ राय की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक में 16 नवंबर 2018 को प्रदेश सरकार द्वारा चीफ फार्मासिस्ट व सीनियर फार्मासिस्ट को राजपत्रित अधिकारी का दर्जा दिए जाने व वेतनमान में बढ़ोत्तरी की मांग पूरी किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए सरकार का आभार प्रकट किया गया। साथ ही शासन के आदेश का अनुपालन कराने के लिए सीएमओ डा. सतीशचंद्र सिंह, महिला जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता और सदर अस्पताल के सीएमएस डॉ.बृजकुमार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अध्यक्ष अमरनाथ राय, मंत्री अखिलेश पांडेय, चीफ फार्मासिस्ट भुवनेश्वर प्रसाद, सर्वजीत प्रसाद, सत्यवान सहित अन्य सीनियर फार्मासिस्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed