फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नौजवान सभा ने सौंपा ज्ञापन

नौजवान सभा ने सौंपा ज्ञापन

Sun, 16 Sep 2018 12:45 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
नौजवान सभा ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
घोसी। भारत की जनवादी नौजवान सभा के प्रदेशव्यापी आह्वान पर वरिष्ठ वामपंथी श्रमिक नेता शिवकांत मिश्र के नेतृत्व में शनिवार को तहसील मुख्यालय घोसी पर रोजगार आदि को लेकर प्रधानमंत्री के नाम संबोधित 5 सूत्री मांग पत्र अपर तहसीलदार विजय कुमार को सौंपा। इससे पूर्व नौजवानों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए इसे युवा विरोधी बताया। जनवादी नौजवान सभा के जिला संयोजक जयहिंद राजभर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने दो करोड़ रोजगार का वादा किया था। लेकिन यह केवल जुमलेबाजी साबित हुई। वक्ताओं ने कहा कि देश में बेरोजगारों की फौज बढ़ती जा रही है। चीनी मिल श्रमिक नेता शिवाकांत मिश्रा ने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि आज देश का नौजवान अपने रोजगार, शिक्षा और भविष्य को लेकर चिंतित हैं। रोजगार न मिलने से करोड़ों नौजवान बेकार पड़े हैं। प्रधान मंत्री के मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया, मुद्रा बैंक आदि स्कीमें धरातल से दूर है। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है। कार्यक्रम में जयहिंद राजभर, अमरजीत, रामरतन, लल्लन, प्रदीप, मनोज, रामदुलारे, सुदर्शन, नीतीश, गोविंद, अभिषेक मिश्रा राजेंद्र यादव, धर्मेंद्र निषाद, चंदन, अतुल, अजीत गोंड, पप्पू, रोहित, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed