फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बदहाल पड़े पुलिया का नगर पंचायत ने कराया मरम्मत कार्य

बदहाल पड़े पुलिया का नगर पंचायत ने कराया मरम्मत कार्य

Tue, 10 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बदहाल पड़े पुलिया का नगर पंचायत ने कराया मरम्मत कार्य
नगर पंचायत के बस स्टेशन के पास से पट्टीमुहम्मद -कादीपुरा जाने वाली सड़क के लठवा गांव के पास बनी पुलिया कई माह से बीच में से टूटी हुई थी। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद चेते नगर पंचायत ने सोमवार को पुलिया का मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

घोसी नगर के रोडवेज के समीप सरस्वती विद्या मन्दिर रोड से होते हुए पट्टीमुहम्मद -मखदुमपुर को जाने वाली सड़क के काजीपुरा गांव में पहुंचने से पहले एक पुलिया बना हुआ है। उस पुल के बीचोंबीच एक माह पूर्व गड्ढा बन गया जिसको नगर पंचायत के अध्यक्ष द्वारा बनवाया गया। जो मात्र तीन से चार दिन के अंदर ही घटिया सामग्री के उपयोग के कारण टूट कर पुन: गड्ढे में परिवर्तित हो गया। जिससे रात के समय अंधेरा होने के कारण लोग इस गड्ढें में गिरकर चुटहिल हो जा रहे हैं। इस समस्या को अमर उजाला के 7 जुलाई के अंक में लोगों के रोष शीर्षक के साथ प्रकाशित किया गया था। इस को संज्ञान में लेकर अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार के निर्देश पर सोमवार को पुलिया का मम्मत कार्य करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed