{"_id":"5b43b8b84f1c1bb2288b58da","slug":"111531164856-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आड़े तिरछे वाहनों से लगता हैं जाम, प्रशास बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आड़े तिरछे वाहनों से लगता हैं जाम, प्रशास बेखबर
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आड़ तिरछे वाहन लगा रहे जाम, प्रशासन बेखबरकस्बे वासियों को जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। रोज जाम की समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ रहा है। जाम का प्रमुख कारण सड़क किनारे दो पहिया व चार पहिया वाहनों का आड़े तिरछे खड़ा होना है। लेकिन इस दिशा में न तो जिला प्रशासन कोई ध्यान दे रहा है और न ही नगर पंचायत।
नगर में ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त नहीं है, इसकी वजह से शहर के दुकानदार, व्यवसायी, पैदल चलने वाले लोग, वाहन चालक परेशान होने को विवश हो रहे हैं। जाम की वजह से स्कूली वाहन, एंबुलेंस भी घंटों तक जाम में फंसे रहते हैं। जिसके कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सोमवार को नगर के ओड़ियाना सब्जी मंडी, थाने के दोनों तरफ, कस्वा चौक तथा भरत मिलाप पर जाम की समस्या बनी रही। लेकिन कही भी ट्रैफिक पुलिस जाम को हटाने की दिशा में काम नहीं कर रही थी, जिसके कारण लोग घंटों तक परेशान होते रहे।
समस्या के संबंध में समाजसेवी राजेंद्र ,अनिल, शिवचंद, राजेश, ज्ञान गोविंद, धर्मेंद्र ने जाम से निजात हेतु जिले के आलाधिकारियों को ध्यान देने की मांग की है। घोसी सीओ अनिल कुमार का कहना है कि सड़क के किनारे आड़े तिरछे खड़े करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में कोपागंज एसओ को निर्देश दिया जा चुका हैं कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें।