{"_id":"5afc79df4f1c1bdf408b5d5a","slug":"111526495711-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैवाहिक बंधन में बंधे 24 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैवाहिक बंधन में बंधे 24 जोड़े
Updated Thu, 17 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़रांव ब्लॉक परिसर में बुधवार को 24 जोड़ों ने एक दूसरे के साथ जिंदगी निभाने की कसमे खाते हुए भव्य समारोह में रीति- रिवाज के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। वैवाहिक बंधन में बंधने के साथ ही गृहस्थ जीवन की शुरूआत की ।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हुए समारोह में इसके साक्षी बने भाजपा नेता तथा जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला जायसवाल के प्रतिनिधि आलोक जायसवाल, भाजपा के जिला संयोजक राकेश मिश्रा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विद्युत प्रकाश यादव,खंड विकास अधिकारी फैसल आलम आदि ने वर-वधु को आर्शीवाद देकर इनके मंगलमय-भविष्य की कामना की । वैदिक मंत्रोंचार के बीच पुरोहित राहुल उपाध्याय तथा बौद्ध आचार्य राम अवध राव ने विधि-पूर्वक अपने-अपने रीति रिवाज के साथ शादी की रस्मे पूरी कराया । सिंदूरदान के पूर्व जयमाला की रस्म अदायगी हुई। तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने वर-वधु को सामूहिक रूप आर्शीवाद दिया। मुख्य अतिथिगण तथा ब्लाककर्मियों ने अपनी तरफ से उपहार भी भेंट किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी फैसल आलम, एडीओ पंचायत अखिलेश मल्ल, श्रीकृष्ण, अनिल यादव, बृजेश कुमार यादव, राम दरस,राम आशीष यादव, सुमन देवी, अजय कुमार, प्रधानगण संतोष श्रीवास्तव, राजू यादव, झारखंडे यादव आदि शामिल रहे ।