{"_id":"5afc79b94f1c1beb408b5ce0","slug":"111526495673-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों ने बोर्ड बैठक का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों ने बोर्ड बैठक का किया बहिष्कार
Updated Thu, 17 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना की बोर्ड की बैठक का बुधवार को 12 सदस्यों ने बहिष्कार कर विरोध जताया। गैर वाजिब तरीके से बोर्ड की बैठक बुलाने का आरोप लगाते हुए सदस्य लगातार तीसरी बार बोर्ड बैठक से दूर रहे। पंचायत सदस्यों द्वारा बैठकों का निंरतर बहिष्कार के चलते कई माह बीतने के बाद भी बजट पास नही हो सका है।
मुहम्मदबाद गोहना नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बुधवार को बोर्ड की बैठक आहूत की गई थी। बैठक में 12 सदस्य जिसमें महिला सदस्य भी सम्मिलत थी, उन्होंने बैठक से दूरी बनाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। नराज सदस्यों का आरोप था कि नगर पंचायत अध्यक्ष अड़ियल रवैया अपना रहे है। चेयरमैन के हठधर्मी व्यवहार के सदस्यों में काफी नाराजगी है। साथ ही कहा कि अध्यक्ष अपनी कमी को छुपाने के लिए हम लोगों पय्र झूठा आरोप लगा रहे हैं। बताया कि नगर पंचायत कार्यालय में सदस्यों को बैठने के लिए एक कमरा का आवंटन हुआ था लेकिन अपनी दबंगई दिखाते हुए सदस्यों के बैठने वाले कमरे पर ताला लगवा दिया है। सदस्यों का कहना है कि झूठा आरोप लगाने और सदस्यों के साथ आपत्तिजनक व्यवहार को लेकर हम लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा पर चोट और मानसिक रूप से आहत हुए है। विरोध के चलते नाराज सभासदों ने बोर्ड की बैठक शुरू होने से पूर्व ही बहिष्कार कर दिया। वहीं इसके बाद पंचायत सदस्यों ने उप जिलाधिकारी के माध्यम से नगर विकास उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ, मंडलायुक्त आजमगढ,जिला अधिकारी मऊ ,को शिकायती पत्र भेजा है। बहिष्कार करने वालो में मुहम्मद आजम खान, अबूजर मदनी, खालिद कमाल, संजू देवी, जैबुन्निसा, गीता देवी,संगीता, नंदलाल सोनकर ,मोहम्मद शाहिद, रेनू सिंह, वीरेंद्र यादव, सुफियान अहमद आदि सदस्य शामिल रहे।