{"_id":"5ad8d9bf4f1c1b87098b55f6","slug":"111524160959-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर दिया आग से बचाव की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर दिया आग से बचाव की जानकारी
Updated Thu, 19 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। क्षेत्र में 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलाए जा रहे अग्नि सेवा सप्ताह के तहत गुरुवार को अग्निशमन विभाग मऊ द्वारा मुहम्मदाबाद गोहना में जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली को शुभारंभ सीएफओ सुभाष कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
रैली में स्कूली बच्चों ने अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए लोगों को जागरूक किया। बताया कि किसी कारण आग लगने पर उसे बुझाने के लिए पास में पड़े बालू, मिट्टी या पानी का प्रयोग करने के साथ फायर सर्विस को सूचना दे। घटना में झुलसे व्यक्ति को दौड़ने के बाद उसे जमीन पर लेटाकर आग बुझाने का प्रयास करें। आग लगने पर घर या कमरे का दरवाजा खोलने से पूर्व जांच करे कि दरवाजा तो गर्म नहीं है। रैली शहीद चौराहा होते हुए विजय स्तंभ चौक, कैलेंडर तिराहा सहित कई स्थानों पर रूट मार्च कर लोगों को जागरुक किया। रैली में एसआई शिवमूर्ति तिवारी, अजय तिवारी, बिंदेश्वरी पांडे, बेचू यादव, वेद प्रकाश मिश्रा, रणजीत यादव, लईक अहमद, समेत फायर विभाग के कर्मचारीगण रहे।