फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी का स्वागत

प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी का स्वागत

Fri, 02 Feb 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी का स्वागत
मऊ। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी का मऊ आगमन पर गुरुवार को जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष के आगमन का उद्देश्य पार्टी के लिए स्थाई कार्यालय निर्माण के लिए जमीनों को देखना था। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने कहा कि, भाजपा सरकार की जनहितकारी नीतियों का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास की भावना को ध्यान में रखकर शासन चलाती है। कहा कि नया बजट देश की अर्थव्यवस्था तथा जनता दोनों के हित में है जो आगे चलकर देश की नींव को मजबूत करेगा। कार्यालय निर्माण के संबंध में राकेश त्रिवेदी ने बताया कि प्रदेश के हर जिले में अत्याधुनिक कार्यालय बनेगा जिसमें डिजिटल इंडिया को ध्यान में रखते हुए हर सुविधा मौजूद रहेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मदन सिंह, कृष्णकांत राय, कौशल राय ,सुशील राय, राजीव जौहरी, विनोद गुप्त, नीरज राही, भारत भीम, अखिलेश समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed