फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   110 tubewells will supply enough water on Holi

होली पर भरपूर पानी की आपूर्ति करेंगे 110 ट्यूबवेल

Thu, 17 Mar 2022 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
110 tubewells will supply enough water on Holi
मऊ। होली पर नगरपालिका भरपूर जलापूर्ति करेगा। इसके लिए 110 ट्यूबवेल से आपूर्ति की जाएगी। जबकि 25 नलकूपों पर जनरेटर की व्यवस्था भी रहेगी। होली खेलने के लिए नगर के आठ स्थानों पर पानी के टैंकर लगाए जाएंगे। होली सकुशल संपन्न कराने के लिए नगर पालिका की तरफ से नगर की समुचित साफ-सफाई की जा रही है। साथ ही नगर में कुल 110 ट्यूबवेल पूरे दिन पानी की सप्लाई के लिए चलते रहेंगे। विद्युत आपूर्ति बाधित होने की दशा में पानी की सप्लाई के लिए 25 ट्यूबवेल पर जनरेटर की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही नगर के प्रमुख स्थानों पर पानी से भरे आठ टैंकर होली खेलने के लिए रखे जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी ट्यूबवेल को पूरी तरह से दुरूस्त कर दिया गया है। नगर पालिका परिषद के अधिकारियों का कहना है कि होली पर शहर में पानी की कोई दिक्कत नहीं होगी। यदि किसी कारणवश पानी नहीं आता है तो इसकी सूचना नगर पालिका दी जा सकती है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित इलाके में पानी की व्यवस्था कराई जाएगी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि पालिका क्षेत्र में पानी की सप्लाई के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। होली पर निर्बाध पानी की आपूर्ति जारी रहेगी। इसके लिए 25 जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है। नगर में सभी इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर साफ-सफाई करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed