फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   11 villages of two blocks surrounded by water of Ghaghra

घाघरा के पानी से घिरे दो ब्लाकों के 11 गांव

Thu, 06 Sep 2018 11:10 PM IST
mau
mau Updated Thu, 06 Sep 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
11 villages of two blocks surrounded by water of Ghaghra
मधुबन के चक्कीमूसा डोही गांव में बाढ़ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण करते जिले के प्रभारी मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : mau
 घाघरा के जलस्तर में घटाव के बाद भी तटवर्ती इलाके के लोग मुश्किल में हैं। जलस्तर में 24 घंटे में पांच सेमी का घटाव दर्ज किया गया। ऐसे में नदी खतरे के निशान से 45 सेमी ऊपर बह रही है। वहीं दोहरीघाट ब्लॉक का सड़ासो तथा मधुबन तहसील क्षेत्र के 10 राजस्व गांव पानी से घिर गए हैं। प्रभावित इलाकों में चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। जबकि प्रशासन की तरफ से पर्याप्त मात्रा में नाव की व्यवस्था भी नहीं की  जा सकी है।
विज्ञापन

 
उफनाई नदी के चलते नगर स्थित मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर,सरस्वती मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, जानकी घाट, दुर्गा मंदिर, डीह बाबा का मंदिर,  डाक बंगला, हनुमान मंदिर सहित ऐतिहासिक धरोहर खतरे में है। वही घाघरा के तटवर्ती इलाकों के दर्जनों गांवों की हजारों एकड़ फसल अभी भी नदी के पानी मे डूबी हुई है।पानी के टकराने से बंधो की स्थिति दयनीय हो गई है। गुरुवार को गौरीशंकर घाट पर घाघरा का जलस्तर 70.35 मीटर रहा। जबकि बुधवार को जलस्तर 70.40 मीटर था।इस तरह 24 घंटे में घाघरा के जलस्तर में पांच सेमी का घटाव दर्ज किया गया। नदी खतरा बिंदु 69.90 मीटर से 45 सेमी ऊपर बह रही है।
विज्ञापन


नदी के घटाव के बाद भी दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र का सड़ासो,फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र का चक्कीमूसाडोही चौहानपुर, बैरकंटा, बरोहा, मनमन का पुरा, पब्बर का पुरा, नई बस्ती, हाता, बिंटोलिया सहित 10 गांव नदी के घेरे में आ गए हैं। संपर्क मार्ग तथा फसलें जलमग्न होने के चलते पशुओं के लिए चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। प्रशासन की तरफ से पर्याप्त नावों की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। मधुबन देवारा इलाके के  हरेंद्र प्रजापति, रामजीत साहनी, गोरक्ष चंद, दीपचंद प्रसाद का कहना है कि नाव की व्यवथा न होने से जान जोखिम में डालकर पशुओं का चारा लाना पड़ रहा है। इस बाबत एसडीएम मधुबन निरंकार सिंह का कहना है कि मांग के अनुरुप नावों की व्यवस्था के लिए ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed