फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1095 candidates left the exam of TGT

टीजीटी की 1095 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 08 Aug 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
1095 candidates left the exam of TGT
मऊ में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की की ओर से आयोजित टीजीटी परीक्षा रविवार को दूसरे दिन कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर हुई। पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 4024 परीक्षार्थियों में 3249 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि दूसरी पाली में पंजीकृत 2892 से 2572 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि दोनों पालियों में कुल 1095 ने किन्हीं कारणोेेेेें से परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की तरफ से प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती परीक्षा को पारदर्शी तरीके से कराने के लिए जिले के डीएवी इंटर कॉलेज, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज, जीवन राम इंटर कॉलेज, डीसीएसके पीजी कॉलेज, संत गणिनाथ डिग्री कॉलेज, टाउन इंटर कॉलेज सहित आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली पाली पूर्वाह्न 9.30 बजे से पूर्वाह्न 11.30 बजे तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक चली। परीक्षा में नकल पर नजर रखने के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही डायट प्राचार्य, बीएसए, राजकीय पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य सहित तीन सचल दस्ता परीक्षा पर नजर रख रहे थे। पहली पाली की परीक्षा में पंजीकृत 4024 के सापेक्ष 3249 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed