फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1064 nomination to head in the second stage

दूसरे चरण में प्रधान के लिए 1064 नामांकन

Fri, 20 Nov 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 20 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
1064 nomination to head in the second stage
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधानी पद और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए होने वाले चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन शुक्रवार को घोसी एवं बड़रांव ब्लाक  में हुअ। प्रत्याशी अपने समर्थकों व लावलश्कर के साथ पहुंचे।
विज्ञापन



दूसरे  दिन दोनों ब्लाकों पर लंबी कतारें लगीं। दूसरे चरण में दोनों ब्लाकों में प्रधान पद के 1064 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं सदस्य पदों के लिए भी सैकड़ों ने नामांकन किया।
विज्ञापन



दूसरे चरण का मतदान 5 नवंबर को होना है। दूसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हुई। नामांकन के लिए हर ब्लाक में न्याय पंचायतवार टेबलों की संख्या लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



घोसी ब्लाक में कुल 72 ग्राम प्रधान पदों के लिए पहले दिन को मिलाकर प्रत्याशियों की संख्या 503 हो गई। इसके अलावा 882 सदस्य पदों के लिए सैकड़ों प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। बड़रांव ब्लाक में 72  ग्राम प्रधान पदों के लिए पहले और दूसरे दिन कुल 569 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।



 इस ब्लाक में 924 सदस्य पद के लिए सैकड़ों प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। दोनों ब्लाकों पर गहमा गहमी रही। नामांकन के आखिरी दिन काफी गहमागहमी के चलते सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम तगड़े रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed