फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डाक मत पत्रों के लिए हासिल किया प्रशिक्षण

डाक मत पत्रों के लिए हासिल किया प्रशिक्षण

Mon, 01 Apr 2019 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
डाक मत पत्रों के लिए हासिल किया प्रशिक्षण
लोकसभा चुनाव के लिए डाक मत पत्रों ने मतदान कराने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण सोमवार को नोडल अधिकारियों को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि डाक मत पत्रों के हकदारी विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के रिर्टनिंग आफिसर्स या संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिर्टनिंग आफिसर्स के रूप में यह स्पष्ट रूप से समझना चाहिए कि किस मतदाता को आपको मत पत्र जारी करना है। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचक डाक मत के लिए कर्मचारी सेवा मतदाता, परोक्ष मतदान के लिए विशेष मतदाताओं की पत्नियां भी विशेष मतदाता के रूप में मानी जाती हैं। किसी राज्य के सशस्त्र पुलिस बल के सदस्य जो उस राज्य के बाहर नौकरी कर रहे हैं, डाक मत के अधिकारी हैं। डीएम ने बताया कि परोक्ष मतदान का विकल्प चुनने वाले सेवा मतदाताओं को वर्गीकृत सेवा मतदाता कहा गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन ड्यूटी में लगाये गये कर्मचारी मतदाताओं को प्रपत्र12 या 12 क में आवेदन करना होगा जिसके आधार पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पोस्टर वैलेट पेपर निर्गत किया जायेगा। डीएम ने बताया कि कर्मचारी को इस प्रपत्र के साथ अपने निर्वाचन ड्यूटी प्रमाण पत्र तथा कोई एक वैध चुनाव पहचान पत्र अवश्य लगाना होगा। इस घोषणा पत्र पर मतपत्र का क्रमांक अंकित होगा जिस पर अपना हस्ताक्षर करके अपने कार्यालयाध्यक्ष या किसी राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित कराकर जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण में उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी डीपीपाल, अपर पुलिस अधीक्षक उसके श्रीवास्तव, जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी, बीएसए ओपी त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला होमगार्ड कमाडेंण्ट, प्रभारी निर्वाचन अधिकारी सहित नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed