फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आश्वासन के बाद समाप्त हुआ बिजली कर्मचारियों का धरना

आश्वासन के बाद समाप्त हुआ बिजली कर्मचारियों का धरना

Tue, 26 Mar 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
आश्वासन के बाद समाप्त हुआ बिजली कर्मचारियों का धरना
मांगों को लेकर बीते दस दिनों से कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन कर रहें बिजली संविदा कर्मचारियों ने मंगलवार को एसडीओ घोसी के आश्वासन पर आंदोलन समाप्त किया। इसके बाद कर्मचारी काम पर लौटे।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र पांडेयपार के साथ अन्य उपकेंद्रों पर तैनात संविदा कर्मचारी मानदेय न मिलने से नाराज होकर धरने पर चले गए थे। कार्यबहिष्कार के दसवे दिन मंगलवार एसडीओ घोसी और जेई रविंद्र यादव उपकेंद्र पहुुंचे। इस दौरान दोनों लोगों ने आंदोलित कर्मचारियों से वार्ता किया। साथ ही उनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया। एक सप्ताह के अंदर मानदेय का भुगतान कराने का आश्वासन मिलने पर कर्मचारी पुन: काम पर वापस लौट गए। बताते चले मानदेय की मांग को लेकर क्षेत्र केसूरजपुर, दोहरीघाट, टेसुपार , कोरौली, सिपाह इब्राहिमाबाद, नदवासराय, घोसी, बड़ागांव आदि के कर्मचारी कार्यबहिष्कार किए थे। विभाग के अधिकारी आंदोलित कर्मचारियों को समझाबुझाकर आठ उपकेंद्रों के कर्मचारियों को होली से पूर्व वापस काम पर लौट चुके थे। लेकिन उपकेंद्र पांडेयपार के कर्मचारी आंदोलन को जारी रखे थे। कार्य बहिष्कार कर धरना पर जमे रहे कर्मचारियों में राजेंद्र वर्मा,हरिकेश तिवारी,लल्लन,रामबेलास,श्रीराम,सुरेंद्र,रामाश्रय,भुल्लर,लोरिक यादव,सुरेश सिंह,गुलाब,विवेक कुमार आदि लोग प्रमुख रह। इन लोगों ने धरना स्थल पर होली मनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed