फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अशरफपुर को हराकर विजेता बना बलिया

अशरफपुर को हराकर विजेता बना बलिया

Tue, 26 Mar 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
अशरफपुर को हराकर विजेता बना बलिया
मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा दरगाह स्थित ठाकुर महाराज आदर्श बाल विद्या मंदिर के प्रांगण में चल रहा दो दिवसीय जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सोमवार की देर रात बलिया हॉस्टल और अशरफपुर की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें बलिया हॉस्टल ने अशरफपुर को दो सेट के मुकाबले में 15-13 तथा 15-9 के अंतर से हरा कर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का पहला सेमी फाइनल मुबारकपुर और अशरफपुर और दूसरा सेमी फाइनल बलिया हॉस्टल और ककरहट्टा की टीमों के बीच खेला गया। जिसमें अशरफपुर और बलिया हॉस्टल ने अपने प्रतिद्वधी टीमों को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। जहां बलिया हॉस्टल के सतीश यादव को मैन ऑफ़ द मैच और अशरफपुर के तारिक़ अनवर को मैन ऑफ द टूर्नामेंट पुरस्कार से नवाजा गया । जबकि विजेता तथा उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पूर्व जिला पंचायत सदस्य नन्हे भाई, समाज सेवी लक्ष्मण वर्मा, डॉ. राशिद उस्मानी एवं उमा शंकर यादव के हाथों ट्रॉफी दिया गया। इस मौके पर अश्वनी जायसवाल, मौलाना महबूब आलम, इस्तेखार खान, नौशाद खान, हकीमुल्लाह, नूर आलम खान, डॉ. नासिर अली, सोहैल अख्तर, टुनटुन राय, राकेश सिंह, बबलू यादव, अनवारुल हक, मंटू यादव, अशफाक आलम, नीबू लाल, साहिल, दानिश, फैयाज, नजरे आलम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed