फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   डीआईजी ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

डीआईजी ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

Sat, 16 Mar 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
डीआईजी ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण
मऊ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र मनोज तिवारी ने जिले में कई स्थानों का निरीक्षण किया। आजमगढ़ से मऊ आने के दौरान वे मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पहुंचे। जहां से उन्होंने शहर के कई बूथों और आने वाली फोर्स के रुकने के संबध में स्थानों का भी अवलोकन किया। मुहम्मदाबाद गोहना से निकलने के बाद डीआईजी सीधे नगर के बालनिकेतन स्थित पीडब्लूडी डाकबंगले पहुंचे। जहां कुछ देर रुकने के बाद वे सीधे नगर के सिंधी कालोनी स्थित पोलिंग बूथ मुस्लिम इंटर कालेज पहुंचे। जहां उन्होंने चुनाव में आने वाली फोर्स के रुकने और मतदान स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद वे सीधे पुलिस लाइन पहुंचे। जहां पर कई चीजों का निरीक्षण करने के बाद मातहदों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महापर्व पर हम सभी को अपनी सुनिश्चित भागीदारी देनी और लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है। जिससे देश में एक सशक्त सरकार का निर्माण हो सके। इस दौरान एसपी सुरेंद्र बहादुर, एएसपी शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सीओ सिटी आलोक जायसवाल, सीओ मुहम्मदाबाद राजकुमार, सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
परेड के दौरान एसपी ने किया निरीक्षण
फोटो 34
मऊ। पुलिस लाईन के परेड ग्राउंड स्थल पर शुक्रवार की परेड के दौरान एसपी सुरेन्द्र बहादुर द्वारा परेड में उपस्थित सभी जवानों के टर्नआउट, डाग स्क्वायड, यूपी 100, थाना प्रभारियों, फायर ब्रिगेड, क्यूआरटी, तथा पुलिस लाईन में रिजर्व वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान दिनांक 27 फरवरी से 03 मार्च तक जयपुर में आयोजित आल इण्डिया पुलिस गेम में जनपद मऊ से प्रतिभाग करने वाल उ0नि0 मो0 स्वाले को रेसलिंग 60 किग्रा0 की श्रेणी में रजत पदक प्राप्त करन पर अंगवस्त्र व प्रशस्ति प्रत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed