फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   शार्टसर्किट से मकान में लगी आग, हजारों की क्षति

शार्टसर्किट से मकान में लगी आग, हजारों की क्षति

Mon, 11 Mar 2019 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
शार्टसर्किट से मकान में लगी आग, हजारों की क्षति
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बसारथपुर गांव के दर्शन टोला पुरवा स्थित एक घर में सोमवार को भोर में बिजली के तार में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। इस घटना में घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से दो घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

बसारथपुर गांव निवासी बुद्धू यादव पुत्र रामदेव तथा उसके परिजन खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोए हुए थे। जहां भोर करीब चार बजे घर में लगे बिजली के तारों में शार्ट सर्किट से घर में आग लग गई। परिजन जब तक जग पाते आग ने पूरे घर को आगोश में ले लिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन आनन फानन में घर से बाहर निकले तथा शोर मचाकर आस पास के लोगों को जगाया। कुछ ही देर में एकत्रित लोगों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आगलगी की इस घटना में करीब 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं मकान भी आग लगने से जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना पर पहुंचे राजस्व विभाग के लेखपाल रोहित मिश्रा ने नुकसान का आंकलन कर उसका रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed