{"_id":"5c549782bdec227382446cd3","slug":"101549047682-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूब खेलो- खूब बढ़ो खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूब खेलो- खूब बढ़ो खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। खेल निदेशालय के तत्वाधान में जिला खेल कार्यालय द्वारा शुक्रवार को खूब खेलो खूब बढ़ो जनपद स्तरीय एथलेक्टिस प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ आशूतोष द्विवेदी तथा नगर मजिस्ट्रेट बी प्रसाद द्वारा किया गया।
एथलेक्टिस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 126 तथा बालिका वर्ग में 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कुश्ती प्रतियोगिता में 53 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें बालक वर्ग में फ्रीस्टाईल वर्ग में अभय यादव प्रथम स्थान पर रहे। वहीं 48 क्रिग्रा भार में किशन यादव प्रथम और 51किग्राम में बागेंद्र चौहान और 55 किग्रा में राहुल यादव, 60 किग्रा में रामप्रताप यादव प्रथम स्थान पर रहे। जबकि 65 किग्रा में अरविंद सरोज प्रथम रहा। वहीं कुश्ती के ग्रीकोरोमन प्रतियोगिता के 48किग्रा में अमित यादव प्रथम, 55 किग्रा में राहुल यादव- प्रथम तथा 60 किग्रा- श्रीकांत यादव और 65 किग्रा में दीपक यादव प्रथम रहे। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों को पुरस्कार अतिथियों द्वारा वितरित किया गया। इस मौके क्रीडा अधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा, अलक्क्षेंद्र विक्रम सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय, राजीव कुमार जायसवाल, इंदल यादव आदि मौजूद रहे।