{"_id":"5ba673c4867a557eca09143b","slug":"101537635268-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 दौड़ प्रतियोगिता में विजेता बना सनी कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 दौड़ प्रतियोगिता में विजेता बना सनी कुमार
Updated Sat, 22 Sep 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमिला। कस्बे के शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज प्रागंण में शनिवार को तहसील स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लंबी कूद, दौड़, हैमर थ्रो, भाला फेंक खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुशील राय द्वारा किया गया। प्रतियोगिता अलग अलग वर्गों में आयोजित की गई। जिसमें सीनियर बालक वर्ग में 1500 मीटर दौड़ में सनी कुमार प्रथम, अनिल यादव द्वितीय तथा प्रदुम्न कुमार तृतीय स्थाना पर रहा। वहीं बालक जूनियर वर्ग 1500 मीअर में प्रदुम्न कुमार प्रथम, चंदन चौरसिया द्वितीय तथा विशाल सिंह तृतीय स्थान पर रहा। इसी क्रम में बालक जूनियर वर्ग में 200 मीटर दौड़ में उबैदुल्लाह और सीनियर बालिका वर्ग 200 मीटर में अंशु चौरसिया विजेता रहे। इसी क्रम में सीनियर गोला प्रक्षेपण में सर्वेश यादव तो जूनियर गोला प्रक्षेपण में अभिनाश कुमार विजेता बने। वहीं सीनियर बालक वर्ग लंबी कूद में राम आशिष तथा जूनियर बालक वर्ग लंबी कूद में रंजीत पटेल विजेता बने। प्रतियोगिता में घोसी तहसील के दोहरीघाट, कल्यानपुर, पतजीवा, भेलउर, बोझी, टेंघना, थानीदास, अमिला आदि जगहों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस मौके पर अजय राय, अशोक कुमार राय, प्रेमशंकर यादव, देवेंद्र नाथ शाही, संजय सिंह, अनिल कुशवाहा, अमित यादव आदि मौजूद रहे।