{"_id":"5ad63b504f1c1b86098b516d","slug":"101523989328-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल समस्या के निस्तारण को लेकर बनाई जा रही है योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल समस्या के निस्तारण को लेकर बनाई जा रही है योजना
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नगर पालिका के वार्ड नंबर सात में तीन जगहों पर लाखों की लागत से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी द्वारा किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में नपाध्यक्ष ने लोगों को गर्मी में पेयजल समस्या के निराकरण के लिए कई जगहों पर बोरिंग कराने की बात कही।
इससे पहले नपाध्यक्ष ने वार्ड नंबर सात के ख्वाजाजहांपुर मोहल्ले में संतोष राय के मकान से आशीर्वाद भवन तक करीब 24.69 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नाले और स्लैब, एनएच 29 रोड पर पश्चिम पटरी पर कतवारू से बेचू राजभर, चंद्रिका राजभर का मकान तक होने वाले नाली निर्माण सहित वार्ड के ही अशोक राजभर का मकान होते हुए रामधनी के प्लाट-कच्चा नाला तक लगभग 24.95 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले कार्य का लोकार्पण किया।
लोकार्पण करते हुए पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर के प्रत्येक क्षेत्रों में आवश्यक कार्य वरीयता के आधार पर कराए जा रहे हैं। साथ ही शहर की मुख्य गलियों में दिशा सूचक लगाने के साथ नगर के चौराहों और तिराहों पर सुलभ शौचालय और मूत्रालय बनाए जा रहे हैं। साथ नगर में गर्मी के मौसम में पेयजल समस्या के निस्तारण को लेकर कई वार्डों में नई बोरिंग कराई जा रही है। इस मौके पर नसीम अख्तर, आशीष कुमार, मुनौव्वर अब्दुल गफूर, राजू सैनी, पूर्व सभासद अशोक राजभर आदि मौजूद रहे।