{"_id":"597cc5c54f1c1b94198b4850","slug":"101501349317-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों को पीटकर नगदी और मोबाईल छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों को पीटकर नगदी और मोबाईल छीनी
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरीडीह। थाना सरायलखंसी के वनदेबी धाम पर शनिवार को लगभग चार बजे दो बदमाशों ने दो युवकों से नगदी और उनकी मोबाइल छीन लिया और जंगल के रास्ते फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी रही लेकिन देर शाम तक उनका कोई सुराग नहीं लगा।
घोसी थाना क्षेत्र के निवासी विवेकानंद राजभर (30) पुत्र सुदर्शन राजभर व प्रीतम राजभर पुत्र राधेश्याम राजभर अपनी बहन के यहां थाना सरायलखंसी अंतर्गत पनियरा गांव में बाबाधाम का प्रसाद पहुंचाने के लिए आया था। प्रसाद पहुंचाकर वह दोनों युवक मां वनदेवी धाम पर दर्शन के लिए चले गये। धाम पर पहुंचने के बाद दोनों युवक लघुशंका करने के लिए जंगल में थोड़ा अंदर चले गये। तभी दो बदमाश पहुंचे और उन्हें मारपीट कर उनकी मोबाईल व पन्द्रह हजार नगदी छीन कर जंगल की तरफ फरार हो गये। इसके बाद पीड़ित ने दूसरी मोबाईल से सौ नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। छिनैती की सूचना मिलने पर सी ओ राजकुमार यादव तथा थाना सरायलखंसी थानाध्यक्ष सुनिल चंद तिवारी, चिरैयाकोट एसओ सुशील शुक्ला मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की खोजबिन शुरू की। जब तक पुलिस पहुंचती तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।