फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बिजली गुल होते ही ठप हो जाता है सर्वर

बिजली गुल होते ही ठप हो जाता है सर्वर

Sun, 18 Jun 2017 10:51 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
बिजली गुल होते ही ठप हो जाता है सर्वर
हलधरपुर। रतनपुरा विकास खंड क्षेत्र के हलधरपुर स्थित दूरसंचार केंद्र विभागीय उदासीनता के चलते बदहाल पड़ा है। इस उपकेंद्र में आए दिन तकनीकी खराबी के चलते ब्रांड बैंड कनेक्शन डेड हो जा रहा है। इस उपकेंद्र में स्थापित उपकरण पुराने हो चुके हैं। रखरखाव के अभाव में आए दिन खराबी की शिकायत मिल रही है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं के अनुसार आए दिन तकनीकी खराबी के चलते लैंड लाइन कनेक्शन की संख्या तेजी से कम होती जा रही है। उपकेंद्र का संचालन एक गार्ड के भरोसे हो रहा है। जबकि हलधरपुर उपकेंद्र से सैकड़ों गांव जुड़े हुए हैं। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि लैंड लाइन कनेक्शन एक बार डेड हो गया तो उसे दुरुस्त होने में महीनों लग जाते हैं। एक्सचेंज जब खुला था तो 450 लैड लाइन कनेक्शन थे। अब यह संख्या घटकर 40 पर पहुंच गई है। बिजली गुल रहने पर यह उपकेंद्र पूरी तरह से ठप हो जाता है। जनरेटर तो है मगर कर्मचारी उसे चलाने की जहमत नहीं उठाते। यही हाल बीटीएस टावर अइलख और रतनपुरा छिछोर का भी है। बिजली गुल होते ही नेटवर्क गायब हो जाता है। इस संबंध में भगवान सिंह, नागेंद्र राय व प्रहलाद सिंह का कहना है कि बीएसएनएल के अधिकारियों व कर्मचारियों के उदासीन रवैए से हम लोग तंग आ चुके हैं। उधर, बीएसएनएल के एसडीओ कमलाकांत यादव का कहना है कि जिला दूर संचार प्रबंधक को पत्र लिखा गया है। समस्या का समाधान शीघ्र ही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed