{"_id":"61c4c3b81d4e4a087035931f","slug":"100-bed-l-two-hospital-ready-four-oxygen-plants-started-mau-news-vns6295984150","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 बेड का एल-टू अस्पताल तैयार, चार आक्सीजन प्लांट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 बेड का एल-टू अस्पताल तैयार, चार आक्सीजन प्लांट शुरू
विज्ञापन
मऊ। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच कोरोना से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से व्यापक तैयारियां की जा रही है। जिले में चार स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। इसके साथ ही कोपागंज के टड़ियांव में 100 बेड का अस्पताल तैयार किया गया है। कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।
कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन का संकट गहरा गया था। जिसे लेकर मरीजों को ऑक्सीजन की किल्लत से बचाने के लिए चार ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। कोरोना को देखते हुए कोपागंज के टड़ियांव में 100 शैय्या, परदहां में 20 शैय्या, मुहम्मदाबाद गोहना में 22 शैय्या तथा महिला अस्पताल में 100 शैय्या की क्षमता की पाइप लाइन बिछाई गई है। चारों ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह से बनकर तैयार हो गए हैं।
हालांकि जिले में अभी तक कुल 20 लाख 17 हजार 772 लोगों का टीकाकरण किया गया है, इनमें से 13 लाख 64 हजार 207 लोगों को ने पहली डोज ली है, वही दोनों डोज लगवाने वालों की संख्या छह लाख 53 हजार 565 है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सावधानी का प्रयोग कर कोरोना से बचा जा सकता है। इसके लिए कोविड प्रोटोकाल का पालन करना होगा। मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। गत दिनों जिला प्रशासन ने 50 बेड के निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट लगवाने का निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि कोविड के समय मरीजों का अब ऑक्सीजन की किल्लत से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. श्याम नारायण दूबे ने बताया कि जिले में बने सभी ऑक्सीजन प्लांट शुरू कर दिए गए हैं। अस्पतालों में बेड तक पहुंचने वाली पाइप लाइन बिछाकर ऑक्सीजन सप्लाई की जाती है। कोरोना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह एलर्ट हैं। सभी टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण कराए जा रहे हैं।