फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   10 million to the workers

श्रमिकों को दिए गए एक करोड़ से अधिक

Thu, 28 May 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
10 million to the workers
मऊ। लॉक डाउन के बाद बेरोजगार हुए श्रमिकों में उन्हे जिनका श्रम विभाग में पंजीकृत था, ऐसे 8202 मजदूरों को सरकार की गाइड लाइन के अनुसार 82 लाख दो हजार रुपया दूसरी किस्त के रुप में दिया जा चुका है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में भवन निर्माण कार्य करने वाले दस हजार सात सौ 69 श्रमिकों को एक करोड़ 772 रुपया दिया गया है। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। बोले शासन की मंशा के अनुसार लॉक डाउन में काम धंधा ठप होने पर कोई भूखा न रहें इसके लिए श्रम विभाग में पंजीकृत आठ हजार दो सौ दो श्रमिकों को 82 लाख दो हजार रुपया दिया गया। इसीक्रम में भवन निर्माण करने वाले चिन्हित 10769 श्रमिको में एक करोड़ 772 रुपया वितरित किया गया। इसके अलावा क्रमिक 4056 श्रमिकों में 269200 रुपये मूल्य का खाद्यान्न वितरित किया जा चुुका है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बुधवार की शाम तक जिले में 47165 प्रवासी गैर प्रांत से चलकर मऊ आ चुकें थे। यह संख्या ट्रेन बस के साथ अन्य संसाधनों से आने वाली है। डीएम ने जिले में आने वाले श्रमिकों से अपील किया कि वो अपना पंजीकरण करा लें। इससे उन्हे आगे मिलने वाली सुविधाओं में शामिल किया जा सकेंगा। जिलाधिकारी ने कहाकि अभी तक योजना का लाभ उन्ही श्रमिकों को दिया गया है, जो पंजीकृत है या फिर लॉक डाउन के दौरान चिन्हित किए जा चुुकें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed