{"_id":"597cccc34f1c1bc77b8b4724","slug":"10-lacquer-pouches-including-one-lakh-cash","type":"story","status":"publish","title_hn":" एक लाख नगदी सहित 10 लाखे के जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख नगदी सहित 10 लाखे के जेवर उड़ाए
mau news
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
मीरपुर गांव स्थित एक मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। क्षेत्र में शुक्रवार की रात दो अलग अलग जगहों पर हुई चोरी की घटनाओं में चोर एक लाख पंद्रह हजार नगदी समेत 10 लाख से अधिक के आभूषण समेत कीमती कपड़े उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवारों ने शनिवार की सुबह पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने जाकर मौके का निरीक्षण कर जिले से डॉग स्क्वायड टीम बुलाकर चोरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन चोरों का कोई सुराग नही लग सका है।
पहला मामला थाना क्षेत्र के मीरपुर दलपतपुर का है।चोरों ने रमेश यादव के मकान को निशाना बनाया।चोर घर के पिछले रास्ते से छत पर चढ़ गए। छत पर रमेश के लड़के धर्मेंद्र की पत्नी और उनकी बहने ऊपर बने कमरे में सो रही थी।चोरों ने बाहर से उनके घर की कुंडी बंद कर दी।इसके बाद सीढ़ी पर लगे दरवाजे की सिटकिनी खोलकर घर में घुस गए। बाहर सो रहे रमेश की पत्नी आदि को अंदर से दरवाजा बंदकर सुरक्षित होकर एक ही घर में रखे बॉक्स, सूटकेस आदि से 50 हजार नगदी समेत 10 लाख से ऊपर के सोने चांदी के जेवरात और कीमती कपड़े उठा ले गए। बता दें धर्मेंद्र की शादी गत सात मई 2017 में ही हुई थी। जिसमें पांच सोने की चैन, मंगलसूत्र, मांगटीका, सात अंगूठी सहित काफी मात्रा में जेवरात धर्मेंद्र को और उसकी पत्नी को मिले थे। सुबह जब कमरा खोलना चाहा तो वह बाहर से बंद था शोर मचाने पर दूसरे लोगों ने दरवाजा खोला। देखा तो सब सामान बिखरा था और नगदी, आभूषण गायब था।
दूसरी घटना भी लगभग इसी तरह की है। नेवादा गोपालपुर निवासी ओमकेश तिवारी कस्बे से सटे दुबारी मोड़ पर मकान बनाकर रहते हैं।ओमकेश सेफ्टी टैंक का काम करते है। बीती रात उनका परिवार मकान के एक हिस्से में सो रहा था। चोर मकान के पिछले हिस्से से छत के रास्ते चढ़कर घर में उतर गए। मकान नवनिर्मित होने के कारण छत की सीढ़ी पर अभी फाटक नही लगा था। चोर कमरे का दरवाजा अंदर से बंदकर घर में रखा 65 हजार नगदी समेत 15 लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात और कीमती सामान उठा ले गए। इस घटना की जानकारी दोनों पीड़ितों को सुबह हुई। सूचना पाकर मौके पर डाग स्क्वायड की टीम भी पहुंची और जांच पड़ताल की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मधुबन श्वेता आशुतोष का कहना है कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।