फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   10 drunk drivers roaming around and 4 auto drivers behaving arbitrarily arrested

Mau News: नशे में घूम रहे 10 और मनमानी कर रहे 4 ऑटो चालक गिरफ्तार

Fri, 29 Aug 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
10 drunk drivers roaming around and 4 auto drivers behaving arbitrarily arrested
मऊ। मऊ जंक्शन की आरपीएफ टीम ने दो अलग-अलग मामलों में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस (19046) में सफर कर रहे यात्रियों की शिकायत पर ट्रेन के अंदर और रेलवे स्टेशन पर नशे की हालत में घूम रहे और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के मामले में टीम ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं, रेलवे स्टेशन के बाहर मनमाने ढंग से ऑटो खड़े कर जाम लगाने के मामले में चार ऑटो चालकों को गिरफ्तार किया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि बार बार साउंड सिस्टम से अनाउंस करने के बाद भी समीर, मुहम्मद सुलेमान, ज्ञानचंद, रमेश ने बीच रास्ते में ऑटो खड़ा कर जाम लगा दिया था। वहीं रेलवे स्टेशन और ट्रेन में नशे की हालत में घूम रहे विपिन तिवारी, शंभू राजमेंदर, सत्य प्रकाश, शीश प्रकाश, इम्तियाज अंसारी, इबरान, मेराज अंसारी, राजा हुसैन, नाइमुदिन अंसारी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया। बताया कि चेकिंग के दौरान उपनिरीक्षक ओपी सिंह अपनी टीम के साथ गश्त कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed