{"_id":"5ba7c7ca867a557f5d4c414a","slug":"1-lakh-11-thousand-families-will-get-benefit-of-ayushman-bharat-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख 11 हजार परिवार पाएंगे आयुष्मान भारत योजना का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लाख 11 हजार परिवार पाएंगे आयुष्मान भारत योजना का लाभ
mau
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान भारत के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम देखतीं जिला पंचायत अध्यक्ष, सीडीओ और अन्य।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष उर्मिला जायसवाल तथा मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने संयुक्त रूप से जिले में योजना की शुरुआत की। इस दौरान चार लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किया गया।
योजना का शुभारंभ करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि योजना के तहत लगभग 6 करोड़ लोगों को 5 लाख रूपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। जिसकी मदद से वे किसी भी सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवा सकते है। कहा कि योजना के तहत जिले में चिह्नित एक लाख 11 हजार परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही उन्हें 5 लाख तक सुरक्षा कवर दिया जाएगा। इसमें अस्पताल में भर्ती होने से पहले से लेकर बाद के खर्च भी इसके दायरे में आयेंगे। स्कीम से प्रदेश के गरीब परिवारों को फायदा मिलेगा। इस अवसर पर उन्होंने सेंटर में आए विजयभान, सुरेंद्र कुमार, लवकेश सिंह, सरस्वती देवी को गोल्डेन कार्ड प्रदान किया गया।
उद्घाटन पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बृजकुुमार, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरके लाल, डा. पीके राय, डीपीएम रविंद्र नाथ, डा.अश्वनी सिंह, दुर्गाप्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मालूम हो कि इससे पहले 11 सितंबर को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 14 लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड दिया गया था। विभागीय अधिकारियों की माने तो लाभार्थियों को अस्पताल प्रशासन की ओर से बनाए गए आयुष्मान विंग से कार्ड भेजे जाएंगे। इसके लिए उनके द्वारा ऑनलाइन डाटा में मौजूद मोबाइल नंरबर से मैसेज भेज कर कार्ड की बाबत जानकारी दी जाएगी। यदि कोई लाभार्थी इसे आकर नहीं लेता है तो उसे डाक द्वारा भेजा जाएगा।