फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1.56 lakh teenagers will get Kovid vaccine in the district

जिले में 1.56 लाख किशोरों को लगेगा कोविड टीका

Fri, 31 Dec 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
1.56 lakh teenagers will get Kovid vaccine in the district
मऊ। देश में बढ़ते कोरोना के मरीजों की संख्या के बीच किशोरों का टीकाकरण किए जाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुटा है। जिले में डेढ़ लाख किशोरों को टीकाकरण के लिए चिह्नित किया गया है। इसके लिए टीका कर्मियों और सत्यापन कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। किशोरों के टीकाकरण के लिए 400 कर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 11 केंद्रों पर टीकाकरण के लिए विभाग की तरफ तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। किशोरों के टीकाकरण को लेकर 11 केंद्रों पर 200 टीकाकर्मियों तथा 200 सत्यापनकर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई गाइड लाइन के अनुसार किशोरों को कोवैक्सीन की डोज दी जाएगी। वर्ष 2007 व उससे पहले जन्में किशोर ही टीका लगवा सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में 35 हजार कोवैक्सीन का टीका उपलब्ध है। कोवैक्सीन का टीके की उपलब्धता बनी रहे इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा मांग की जा रही है। जिले में कुल 11 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 दिसंबर को देश में 15 साल से 18 साल की उम्र वाले किशोरों का भी कोविड टीकाकरण किए जाने की घोषणा की थी। टीकाकरण के लिए एक जनवरी से कोविन पोर्टल से पंजीकरण प्रांरभ होगा, इसके अलावा केंद्र पर पहुंचने पर आन साइट भी टीकाकरण की सुविधा मिलेगी। लाभार्थी को अपना पहचान पत्र केंद्र पर ले जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण का लक्ष्य को पूरा करने के लिए लगेंगे कैंप
मऊ। किशोरों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कैंप लगाए जाने की भी योजना बनाई जा रही है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि फिलहाल 11 टीकाकरण केंद्रों पर टीकाकरण प्रारंभ किया जा रहा है। किशोरों का शत प्रतिशत टीकाकरण हो इसके लिए कैंप भी लगाए जाएंगे। इसके लिए रणनीति बनाकर टीकाकरण कराया जाएगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा. बीके यादव ने बताया कि किशोरों को गाइड लाइन के अनुसार टीकाकरण किए जाने की तैयारियां की जा रही हैं। टीकाकरण के लिए जिले में 1.56 लाख किशोर चिंहित किए गए हैं। टीकाकरण के लिए कर्मियों को प्रशिक्षत करने का कार्य किया जा रहा है। जरूरत के अनुसार टीके की पर्याप्त डोज मंगाई जा रहा है। किशोरों को देश में निर्मित कोवैक्सीन का टीका ही लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed