{"_id":"5978dea74f1c1b1a238b4879","slug":"1-30-lakh-looted-from-small-service-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु सेवा केंद्र से 1.30 लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु सेवा केंद्र से 1.30 लाख लूटे
mau hindi news
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
loot demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के इटौरा बाजार के निकट बुुधवार सुबह लगभग 11 बजे बाइक सवार बदमाश तमंचे के बल पर बैंक आफ बड़ौदा की अति लघु शाखा केंद्र के संचालक से एक लाख 30 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। सूचना पर एसपी अभिषेक यादव पहुंचे और छानबीन की। संचालक की तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
इटौरा बाजार के निकट स्थित बैंक आफ बड़ौदा की अति लघु शाखा है। इसका संचालन गांव के विक्रांत चौहान करते हैं। बुधवार की सुबह उन्होंने लगभग नौ बजे शाखा खोली। कुछ खाताधारकों से लेन-देन भी किया। उनके अनुसार लगभग 11 बजे दो बाइक पर सवार पांच बदमाश आए।
इनमें तीन बाइक पर ही बैठे रहे जबकि दो अंदर पहुंचे। अंदर आए बदमाशों ने विक्रांत पर तमंचा तान दिया और उनके पास मौजूद एक लाख 30 हजार रुपये लेकर धमकी देते हुए फरार हो गए। जानकारी होने पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। संचालक ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
इसके बाद कई थाना क्षेत्रों की पुलिस के साथ ही एसपी पहुंचे और मौका मुआयना किया। विक्रांत की तहरीर पर पुलिस ने पांच अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।