फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   youth holding law degree committed suicide by jumping from train In Mathura

Mathura: विधि डिग्री धारक युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, घर का अकेला बेटा था; खबर मिली तो बिलख पड़ी मां

Sat, 09 Sep 2023 08:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Sep 2023 08:06 PM IST
सार

मथुरा में विधि डिग्री धारक युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। वह घर का अकेला बेटा था। खबर मिली तो मां बिलख पड़ी। 

विज्ञापन
youth holding law degree committed suicide by jumping from train In Mathura
मथुरा जंक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात के आउटर पर विधि डिग्री धारक युवक ने शुक्रवार रात ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घर में खबर पहुंची को मां बिलखने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। लोग परशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। 

विज्ञापन


धौली प्याऊ निवासी वशित्व शर्मा (26) ने एलएलबी तक की पढ़ाई पूरी कर ली थी। उसका पंजीकरण नहीं हो पाया था। शुक्रवार शाम को घर से वह धौली प्याऊ इलाके में निर्माणाधीन अपने होटल को देखने के लिए गया था। इसके बाद वह होटल नहीं पहुंचा। देर रात तक परिवार वालों ने तलाश की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- संपत्ति के लिए भाई बना हैवान: सिर पर किए इतने वार कि लगे 26 टांके, काट दिए कान; हाल देख डॉक्टर भी थर्रा गए
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिली की वशित्व होटल नहीं आया था। इसी बीच किसी युवक द्वारा मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात के आउटर पर एक युवक का ट्रेन से कटा शव जीआरपी ने बरामद किया था। इसकी जानकारी पर आस-पड़ोस के लोग स्टेशन पर पहुंच गए। शव को देख उन्होंने वशित्व शर्मा के रूप में पहचान की। 

यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी में बुखार का कहर: पांच साल के बालक की मौत, 16 मरीज गंभीर हालत में भर्ती; दो सैफई के लिए रेफर

इसकी जानकारी घर पर मौजूद वशित्व की मां को दी गई तो उनके होश उड़ गए। रो रोकर बुरा हाल हो गया। वशित्व घर में अकेला था। जीआरपी ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा। शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर जीआरपी ने परिवार वालों को सौंपा। जीआरपी इंस्पेक्टर विकास सक्सेना के अनुसार परिवार वालों ने आत्महत्या किस कारण से की गई, इस सम्बंध में अभी कुछ नहीं बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed