फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth decide the direction and condition of the country: Babita Phogat

युवा तय करते हैं देश की दिशा और दशा : बबीता फौगाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Youth decide the direction and condition of the country: Babita Phogat
चौमुंहा (मथुरा)। राजमार्ग स्थित आम्रपाली कान्हा हाउसिंग सोसाइटी में यूथ-20 चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय रेसलर बबीता फौगाट मौजूद रहीं। युवाओं ने बबीता को माला, पटुका व तस्वीर भेंट कर जोशीला स्वागत किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मंजीत पौनिया के निर्देशन और चौमुंहा मंडल अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने युवाओं के लिए यूथ-20 चौपाल का आयोजन किया था। बबीता फौगाट ने कहा कि युवा ही देश की दिशा और दशा तय करता है। आज का युवा भटक रहा है। जब तक हम खुद नहीं बदलेंगे तब तक देश नहीं बदल सकता। जलवायु में हो रहे परिवर्तनों को लेकर उन्होंने सभी को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि संसाधनों के दुरुपयोग की वजह से जलवायु बदल रही है। जगह-जगह पानी की कमी हो गई है। साधनों का जरूरत अनुसार ही उपयोग करें। उन्होंने युवाओं को कामयाब होने की सलाह दी। सुप्रीम कोर्ट के वकील सार्थक चतुर्वेदी ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। भुवनेश ठाकुर, निखिल पटेल, मनीष शर्मा, राकेश सिसोदिया, कपिल गौड़, नितिन तोमर, गौरव दीक्षित, राहुल सिसौदिया, भरत सिंह, राजू यादव, भगत सिंह, रामावतार यादव, नारायण हरी यादव, लाल सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह व संचालन केके शर्मा ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed