फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth Climbs 100-Metre Telecom Tower After Love Dispute, Threatens Suicide

आशिक ने हद कर दी: प्रेमिका के लिए टॉवर पर चढ़ गया प्रेमी, वीडियो में बयां किया दर्द; बोला- जान दे दूंगा

Mon, 16 Mar 2026 01:07 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 16 Mar 2026 01:07 PM IST
सार

कोसीकलां में प्रेमिका से शादी न होने से नाराज युवक 100 मीटर ऊंचे रेलवे टेलीकॉम टावर पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। सूचना पर आरपीएफ, पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
Youth Climbs 100-Metre Telecom Tower After Love Dispute, Threatens Suicide
प्रेमिका के लिए टावर पर चढ़ गया प्रेमी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में प्रेमिका से शादी न होने से नाराज प्रेमी रेलवे के 100 मीटर टेलीकॉम टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ, सिविल पुलिस और फायर बिग्रेड के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने उसे नीचे उतारने का प्रयास किया, तो वो कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। पुलिस ने लड़की के परिजनों को बुलाया है। तब तक पुलिस प्रेमी के समझाने के प्रयास में जुटी हुई है। जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़ जुट गई।
विज्ञापन




 

गोपाल बाग पर रहने वाला आकाश सोमवार सुबह टावर पर चढ़ गया। लोगों ने जब उसकी ये हरकत देखी, तो हैरान रह गए। लोगों के  समझाने के बाद भी वो नीचे नहीं उतरा, तो आरपीएफ और थाना पुलिस बुला ली गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड प्रभारी आलोक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।  जब उन्होंने टावर पर चढ़ने की कोशिश की तो युवक वहां से कूदकर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। युवक का कहना है कि वो जिस लड़की से प्यार करता है, उसके परिजन शादी नहीं करना चाहते हैं। इसलिए वह टावर पर चढ़ गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने टावर से बनाकर भेजे वीडियो में कह रहा है कि लडकी के परिजनों पर मारपीट कर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर उसके साथ कोई हादसा होता है तो लड़की के परिजन जिम्मेदार होंगे। पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाया है।  पुलिस फिलहाल युवक को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। युवक की मां और मौसी भी वहां पहुंच गई। उन्होने लड़के को काफी समझाने का प्रयास किया। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस युवक को समझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रही है। टावर के नीचे बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed