फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Your Foot March Concludes in Mathura on the 9th

Mathura News: आप की पदयात्रा का समापन 9 को मथुरा में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Your Foot March Concludes in Mathura on the 9th
मथुरा । आम आदमी पार्टी द्वारा निकाली जा रही सामाजिक न्याय यात्रा का चौथा चरण मथुरा में संपन्न होगा। इसको लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गोवर्धन चौराहा स्थित रिजॉट में आयोजित बैठक में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में प्रदेश में रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो पदयात्रा निकाली जा रही है। पदयात्रा का चौथा चरण 3 अप्रैल को आगरा से शुरू होकर समापन 9 अप्रैल को मथुरा में होगा। ब्रज प्रांत अध्यक्ष डाॅ. हृदेश चौधरी ने बताया कि 3 अप्रैल को संजय प्लेस स्थित शहीद स्मारक पार्क में शहीदों को नमन कर किदवई पार्क में जनसभा को संबोधित कर पदयात्रा का शुभारंभ होगा। 6 अप्रैल को यात्रा मथुरा में प्रवेश करेगी, जिसका झरोदा गांव पर स्वागत किया जाएगा। 7 अप्रैल को बलदेव, गोकुल, महावन होते हुए 9 अप्रैल को यात्रा मथुरा पहुंचेगी, जहां श्री कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन के बाद दरेसी रोड स्थित इस्लामिया इंटर कॉलेज में जनसभा के साथ समापन होगा। इस दौरान जिला प्रभारी अश्विनी मिश्रा, जिलाध्यक्ष भगत सिंह, महानगर अध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज, अजय गोतम, राकेश अग्रवाल, सोनू फौजी, इरफान, निर्मल शर्मा, मधुर सेठ,आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed