फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Your eyes are filled with magic, Bihari, I have been standing there for so long...

Mathura News: तेरी अंखियां हैं जादू भरी, बिहारी मैं तो कब से खड़ी...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Your eyes are filled with magic, Bihari, I have been standing there for so long...
श्रीनिंबार्क सेवा सदन में साध्वी पूनम दीदी भजन प्रस्तुत करती हुईं। 
वृंदावन। श्रीनिंबार्क सेवा सदन में आयोजित हो रहे अष्ट दिवसीय समारोह में साध्वी पूनम दीदी ने भावपूर्ण भजनों का गायन कर ठाकुर राधा सर्वेश्वर युगलबिहारी को रिझाया। भजनांजलि ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके द्वारा प्रस्तुत भजन तेरी अंखियां हैं जादू भरी... को सुनकर भक्तजन झूम उठे।
विज्ञापन

संतों के सानिध्य में श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ चल रहे महोत्सव में बुधवार रात्रि को साध्वी पूनम दीदी ने तेरी अंखियां हैं जादू भरी, बिहारी मैं तो कब से खड़ी, फूलों में सज रहे हैं, श्रीवृंदावन बिहारी और साथ सज रही है वृषभान की दुलारी, गोविंद हरे गोपाल हरे, सर्वेश्वर दीन दयाल हरे जैसे प्रेममय और भक्ति भावना को पुष्पित करने वाले भजनों का गायन ठाकुर राधा सर्वेश्वर के समक्ष किया। देश भर से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए भक्तों ने तालियों के साथ भजनों पर संगत की और जमकर थिरके। संतों ने भी आध्यात्मिक समारोह की सुरमयी सांझ का खूब आनंद लिया।
विज्ञापन

वहीं श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण कराते हुए जगद्गुरु निंबार्काचार्य स्वभूराम द्वाराचार्य राधा मोहन चारण देवाचार्य महाराज ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श चरित्र के साथ ही लीला पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण की प्राकट्य तथा कलिया मर्दन, उखल बंधन, गोवर्धन धारण और महाराज लीला तथा ब्रज लीलाओं का भावपूर्ण और मनोहारी चित्रण किया। इस अवसर पर अयोध्या के संत गौरी शंकर दास, महंत रामजीशरण, महंत रामदास, चतु संप्रदाय के अध्यक्ष महंत सनत कुमार दास महाराज। महंत गंगादास, नर्मदा सिंह, बीनू सिंह, चेतन सिंह, महेश बघेल, शारदा बहन, भगवानदास मणियां आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed