{"_id":"685f8c64c4b5e5815e0ba621","slug":"younger-brother-killed-his-elder-brother-and-niece-in-mathura-2025-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी पर कमेंट से बाैखलाया पति...छोटे भाई और भतीजी की हत्या, लाशों का किया ऐसा हश्र; कांप गया कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी पर कमेंट से बाैखलाया पति...छोटे भाई और भतीजी की हत्या, लाशों का किया ऐसा हश्र; कांप गया कलेजा
Sat, 28 Jun 2025 12:04 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:04 PM IST
सार
मथुरा में सनसनीखेज घटना सामने आई। पत्नी पर कमेंट से पति अपने होश खाै बैठा। गुस्से में आकर छोटे भाई और भतीजी पर चाकू से वार कर दिए। दोनों की माैत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घटना के बारे में जानकारी करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र में पत्नी पर कमेंट करने पर बड़े ने छोटे भाई और भतीजी को चाकू से गोद दिया। चीखपुकार की आवाज सुनकर परिजन ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर। एक साथ पिता-पुत्री की हत्या होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू समेत अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गोविंद नगर के श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गेट नंबर तीन के निकट खिल्लन और संजय का परिवार रहता है। शुक्रवार रात को छोटे भाई संजय ने भाभी पर आपत्तिजनक कमेंट कर दिया। इससे बड़ा भाई खिल्लन गुस्सा गया और संजय व उनकी 18 वर्षीय बेटी अंजलि पर चाकू से वार करने लगा। दोनों खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े।

चीखपुकार की आवाज सुनकर परिजन में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही घटनास्थल से एक चाकू बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सुबह-सुबह बड़ा हादसा, ट्रक से टकराई बस...तीन यात्रियों की मौत
ये भी पढ़ें- UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सुबह-सुबह बड़ा हादसा, ट्रक से टकराई बस...तीन यात्रियों की मौत