{"_id":"650095ba32746914f20dd5f5","slug":"young-man-tried-to-commit-suicide-by-consuming-poisonous-substance-angered-by-his-father-scolding-in-mathura-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: पिता ने डांटा तो बेटे ने दुनिया छोड़ने को उठाया खौफनाक कदम; जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: पिता ने डांटा तो बेटे ने दुनिया छोड़ने को उठाया खौफनाक कदम; जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा
Tue, 12 Sep 2023 10:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Sep 2023 10:16 PM IST
सार
मथुरा में पिता ने डांटा तो बेटे ने दुनिया छोड़ने को खौफनाक कदम उठाया। अब अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
विज्ञापन
man demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में मंगलवार को पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने विषाक्त पदार्थ खाकर आतमहत्या करने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों को पता चला तो चीख पुकार करने लगे। परिजन तत्काल उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उसका इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र के दामोदरपुरा गांव का है। गांव मनीष मंगलवार की दोपहर में घर पर था। पिता ने उसे कामकाज को लेकर फटकार लगा दी। इससे वह क्षुब्ध हो गया और अपने कमरे में चला गया। कमरे का गेट बंद कर उसने विषाक्त खा लिया। कुछ देर बाद उल्टी होने लगीं। इस पर परिवार वालों ने उसे गेट तोड़कर बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- अधीक्षिका की क्रूरता: बालगृह में बच्ची को चप्पल से पीटा, कराती मालिश...दबवाती पैर, ऑफिस बना ऐशो-आराम का अड्डा
विज्ञापन
मनीष के पिता ने बताया कि काम के लिए कहने पर बेटे से कहासुनी हुई थी। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी के अनुसार परिवार या अन्य किसी ने पुलिस को इस संबंध में सूचना नहीं दी है। इधर, सदर क्षेत्र में एक महिला ने भी विषाक्त खा लिया। बच्चों में कहासुनी के बाद परिवारिक कलह के चलते उसने यह कदम उठा लिया। परिवार वालों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।