{"_id":"65a8f094af2ab1a8fe041895","slug":"young-man-murdered-and-his-body-was-thrown-near-prem-mandir-in-vrindavan-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vrindavan: युवक की हत्या करके प्रेम मंदिर के पास फेंका शव, चेहरा कूचा गया; दहशत में लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vrindavan: युवक की हत्या करके प्रेम मंदिर के पास फेंका शव, चेहरा कूचा गया; दहशत में लोग
Thu, 18 Jan 2024 03:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:04 PM IST
सार
वृंदावन में युवक की हत्या करके प्रेम मंदिर के पास शव फेंका गया। उसका चेहरा कूचा गया है। घटना से क्षेत्रीय लोग दहशत में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Vrindavan: युवक की हत्या करके प्रेम मंदिर के पास फेंका शव, जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में गुरुवार की दोपहर सड़क किनारे युवक का शव पड़ा मिला। इसकी दाईं आंख कुचली गई है। इससे प्रतीत होता है कि युवक की हत्या की गई है। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष आंकी जा रही है। सूचना पर सीओ और वृंदावन कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। आसपास मौजूद लोगों से बात करके जानकारी ली। युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। घटना रमणरेती चौकी क्षेत्र के प्रेम मंदिर के पास सुनरख रोड की है। घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन